मेरा एहसास

https://rajeshmishrathoughtmedia.blogspot.com

जिस दिल मे कभी
तुमने बना लिया था घर, 
वह बन चुका है खंडहर,
जहां बसता था
तुम्हारे स्वप्नों का अरमान, 
वह हो चुका है विरान, 
लेकिन मेरे वजूद में है
अब भी एक एहसास, 
जैसे तुम हो आसपास, 
हमेशा याद आता है
तुम्हारा छुप कर इशारा करना,
और मुस्करा देना, 
वो प्यार की बातें 
और जुल्फों से खेलना, 
अठखेलियां करना, 
और खिलखिला कर हंसना, 
बातों ही बातों में शर्म से
चेहरे को छुपा लेना, 
नजरे झुका करके
मेरी बाहों में सिमट जाना,
तन्हाई के सन्नाटे में ऐसा लगता है
जैसे तुम्हारे हाथों की उड़ियां
कहीं खनखना रही है, 
तुम्हारी हंसी कहीं खिलखिला रही है, 
तुम्हारे पायल की झनकार 
तुम्हारे कदमों के आहट में 
छुप कर आ रही है, 
कभी-कभी ऐसा लगता है 
कहीं से तुम्हारी आवाज आ रही है, 
मै अचानक 
तुम्हारा नाम ले उठता हूँ, 
फिर एकाएक सब कुछ 
सन्नाटे में गुम हो जाता है। 

   ___राजेश मिश्रा_

Comments

  1. बहुत प्यारी कविता , मन को छू गयी

    ReplyDelete

Post a Comment

Follow me and stay connected with me.

Rajesh Mishra Thought Media

यूजीसी एक्ट का दुष्परिणाम_- एक कालेज के तथाकथित एससी वर्ग के लड़के ने समान्य वर्ग की लड़की से शादी करने के लिए कहा, मना करने पर कर दी झूठी शिकायत_-

सवर्ण समाज के आम लोग बेचारे क्यों?

GCJI सुप्रीम कोर्ट - सूर्यकांत की UGC एक्ट मामले पर सुनवाई के दौरान क्या टिप्पणी थी जानिए!

क्या है नाथूराम गोडसे और मोहनदास करमचंद गांधी की सच्चाई?

चयूजीसी नियमावली में सामान्य/सवर्ण वर्ग न्याय से वंचित क्यों?

"यूजीसी" एक्ट भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र सरकार का सामान्य/सवर्ण वर्ग के विरुद्ध एक काला कानून_

इजराइल में हमास के मुस्लिम आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले का समर्थन भारत में कांग्रेस, वामपंथियों, मुस्लिम नेताओं, मुस्लिम संगठनों, मौलानाओं और मुस्लिम छात्रो द्वारा करना शर्मनाक, और भारत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण_

उतर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी क्या ब्राह्मण विरोधी हैं?

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला और वहां के राष्टपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी का अपहरण करना दादागीरी और गुण्डागर्दी है_

क्या उत्तर प्रदेश में झांसी के ईसाई मिशनरी के स्कूल में जय श्रीराम बोलने पर चार छात्र-छात्राएं स्कूल से निष्कासित किये गये?