कांग्रेस ने मनाई अबर की जयंती और अकबर को बताया महान, ये है कांग्रेस के मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति_

दिनांक 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ पर कांग्रेस ने अकबर की जयंती मनाई और कांग्रेस ने अपने गोष्ठी में अकबर का बखान किया तथा अकबर को महान बताया।

देश में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है और लोकसभा का चुनाव भी नजदीक आ गया है। इसलिए कांग्रेस द्वारा मुसलमानों को अपने पाले में करने के लिए मुस्लिम तुष्टिकरण का घिनौना खेल खेला जा रहा है। 

क्रूर, चालबाज और चरित्रहीन अकबर को महान बताकर कांग्रेस ने अकबर से जीवन भर अपने मातृभूमि के लिए लड़ने वाले महाराणा प्रताप का अपमान किया है।

अकबर इतना क्रूर था कि आत्मसमर्पण करने वाले लोगों का जो इस्लाम कबूल नही करते थे उन्हें मौत के घाट उतार देता था। अकबर ने अपने शुरुआती दौर में हजारो मंदिरो को तोड़ा था। अकबर की नीति विस्तारवादी थी और इस्लामिक जेहाद की भावना वाली थी। अकबर के कारण हजारों हिन्दू महिलाओं को जौहर करना पड़ा अर्थात जल कर मरना पड़ा। अकबर ने कई बार हजारों निर्दोष हिन्दूओं की सामुहिक हत्या कराई। अकबर ने मेवाड़ पर कब्जे के बाद 30000 से अधिक निर्दोषों हिन्दूओं का नरसंहार कराया। अकबर छल और कपट से युद्ध जीतता था और हिन्दू राजाओं को डरा धमका कर सुरक्षा के नाम पर हिन्दू राजाओं के लड़कियों से विवाह करता लेता था। अकबर ने अपने राज्य में किसी भी समान्य या अभिजात्य हिन्दू पुरुष का विवाह किसी मुस्लिम कन्या से नही कराया। 

अकबर की 12 पत्नियां प्रमुख थी, लेकिन अकबर ने सैकड़ों शादियाँ की थी और अपने हरम में हजारों महिलाओं को ऐयाशी के लिए रखा था। इसमें अधिकतर महिलाए जबरदस्ती रखी गई थी और अधिकतर महिलाएं हिन्दू थी। 

अकबर इतना चरित्र हीन था कि आगरा के किले के सामने जुमे के नमाज के दिन मीना बाजार लगवाता था। इसमें पुरूषों का प्रवेश वर्जित था। इस बाजार में केवल महिलाएं ही दुकान सजाकर बैठती थी और केवल महिलाएं ही ग्राहक के रूप में आती थी। अकबर इस बाजार में महिला के भेष में आता था और जो महिला उसे पसंद आती थी उसे किसी भी तरह से ऐयाशी के लिए हासिल कर लेता था। अकबर के राज्य में वेश्यावृत्ति को अकबर का संरक्षण प्राप्त था। 

   ___राजेश मिश्रा_

Comments