मेरे स्वप्नों में तुम

धन्य है
वह स्वप्नों का स्वर्णिम क्षण
जिसमें तुम होती हो,
क्षण भर में तुम
कई युगों की खुशियां दे जाती हो, 
कभी अपनी शरारत से
मन को लुभा लेती हो,
कभी मासूम बनकर
मन पर छाए जाती हो,
कभी अपनी अल्हड़ अदा से 
रिझाती हो,
कभी शरमा जाती हो, 
कभी खामोश देखती हो, 
कभी अठखेलियाँ करती हो, 
कभी मुस्कराती हो, 
कभी खिलखिलाकर हंसती हो, 
कभी इशारों में ही कुछ कहती हो, 
कभी बातें खूब करती हो, 
स्वप्नों के स्वर्णिम क्षण में 
मेरे सुने मन को 
अपनेपन का अहसास दिलाती हो, 
तुम जीवन को संग जीने का
विश्वास दिलाती हो। 

   ___राजेश मिश्रा_

Comments

Rajesh Mishra Thought Media

क्या उत्तर प्रदेश में जनता में अयोध्या का राम जन्मभूमि मंदिर और हिन्दुत्व का मुद्दा कभी प्रभावी रहा है?

मुसलमानों का भाईचारा और सोच

इतिहास के सामायिक संदर्भ में मुसलमान और इस्लाम

सनातन हिन्दू धर्म का अध्ययन जरूरी क्यो?

शून्य क्या है?

खतरनाक मुस्लिम मानसिकता

क्या I.N.D.I. Alliance के घटक दल डीएमके के सांसद ने संसद में सनातन हिन्दू धर्म का अपमान किया?

चाहत की दूरियां

क्या उत्तर प्रदेश में झांसी के ईसाई मिशनरी के स्कूल में जय श्रीराम बोलने पर चार छात्र-छात्राएं स्कूल से निष्कासित किये गये?

"यूजीसी" एक्ट भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र सरकार का सामान्य/सवर्ण वर्ग के विरुद्ध एक काला कानून_