मेरे सृजन की संज्ञा

जो सत्य में नही 
उसे स्वप्नों में पा लेता हूँ, 
कभी भूत में भटक जाता हूँ, 
कभी भविष्य में खो जाता हूँ, 
अन्तर्मन के कल्पना लोक में
नित्य सृजन मैं करता हूँ, 
तुम्हारी याद और मेरी तन्हाई 
मेरे सृजन की संज्ञा तुम हो, 
कल्पना लोक के विचरण में 
मेरे संग केवल तुम हो,
मेरे खुशियों की प्रेरणा तुम हो,
मेरे अन्तर्मन की किरण तो तुम हो, 
मेरे सुबह की प्रभा तुम हो, 
मेरे शाम की संध्या तुम हो, 
मेरे रात की चांदनी तुम हो, 
मरे उजाले की किरण तो तुम हो, 
मेरे जीवन का राग तुम हो, 
मेरे साजों का धुन तुम हो, 
मेरा सुर संगीत तुम हो, 
मेरे दिल के धड़कन में तुम बसी हो, 
मेरे स्वप्नो में तुम निहित हो, 
मेरे जीवन की किरण तो तुम हो, 
इसे कोई पागल दिल की कविता कहे, 
या मेरे प्रीत का गीत कहे, 
यह मेरे अन्तर्मन की अन्तर्ध्वनी है, 
इसे चाहे जो भी नाम मिले, 
शब्दों में हमने पिरो दिया, 
हृदय में जो भी भाव उठे, 
स्वप्नो में तुम्हारे साथ रहे, 
सत्य में साथ मिले न मिले। 

   ___राजेश मिश्रा_

Comments

Post a Comment

Follow me and stay connected with me.

Rajesh Mishra Thought Media

यूजीसी एक्ट का दुष्परिणाम_- एक कालेज के तथाकथित एससी वर्ग के लड़के ने समान्य वर्ग की लड़की से शादी करने के लिए कहा, मना करने पर कर दी झूठी शिकायत_-

सवर्ण समाज के आम लोग बेचारे क्यों?

GCJI सुप्रीम कोर्ट - सूर्यकांत की UGC एक्ट मामले पर सुनवाई के दौरान क्या टिप्पणी थी जानिए!

क्या है नाथूराम गोडसे और मोहनदास करमचंद गांधी की सच्चाई?

चयूजीसी नियमावली में सामान्य/सवर्ण वर्ग न्याय से वंचित क्यों?

"यूजीसी" एक्ट भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र सरकार का सामान्य/सवर्ण वर्ग के विरुद्ध एक काला कानून_

इजराइल में हमास के मुस्लिम आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले का समर्थन भारत में कांग्रेस, वामपंथियों, मुस्लिम नेताओं, मुस्लिम संगठनों, मौलानाओं और मुस्लिम छात्रो द्वारा करना शर्मनाक, और भारत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण_

उतर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी क्या ब्राह्मण विरोधी हैं?

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला और वहां के राष्टपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी का अपहरण करना दादागीरी और गुण्डागर्दी है_

क्या उत्तर प्रदेश में झांसी के ईसाई मिशनरी के स्कूल में जय श्रीराम बोलने पर चार छात्र-छात्राएं स्कूल से निष्कासित किये गये?