सपनों की सच्चाई

सपने ही दिखाते है, 
कुछ पाने की राह, 
रखो अपने पास 
हमेशा सपनो की चाह।
सपने ही सच होते हैं, 
सच भी एक सपना है।
सपना ही तो जीवन है, 
जीवन भी एक सपना है। 
खोजोगे तो पा जाओगे, 
सपनो में सच की राह, 
ढुंढोगे तो मिल जायेगा, 
सपनो में जीवन का उत्साह।
देखो सपने, बुन लो सपने,
बांटो सपने, कोई दे तो ले लो सपने।
सपने लाते है, चेहरे पर मुस्कान, 
सपना ही है कोशिश का परिधान। 
कर्म करो सपनों को लेकर, 
सपना है तो मंजिल सच है, 
सपनो मे सच सदैव निहित है। 
सपना है तो जीवन है, 
सपनों में जीवन निहित है।

   ___राजेश मिश्रा_

Comments

Post a Comment

Follow me and stay connected with me.

Rajesh Mishra Thought Media

भारत में ईसाई, मुस्लिम, और भिमटा बौद्ध नेताओं द्वारा सनातन हिन्दू धर्म को खत्म करने की बात -