अतीत कें बोझ से दबा वर्तमान

जब स्वप्न विचरने लगते है
अतीत की गलियों में, 
अतीत कें बंद हो चुके दरवाजे
खुल जाते हैं, 
जब खड़खड़ाने लगते है,
अतीत के पन्ने,
अतीत की स्मृतियाँ
जीवन्त हो उठती है, 
वर्तमान अतीत के बोझ से दबकर
कराहने लगता है,
तमाम दबी हुई अवाजे 
शोर मचाने लगती है, 
सन्नाटा भी चीखने लगता है, 
तुफान उठ जाता है मन में, 
हलचल होने लगती है हृदय में,
चाहता हूं उस अतीत से विच्छेद,
लेकिन नही कर पाता उसका निषेध, 
एक स्वप्न से दुसरे स्वप्न के बीच जीता हूं,
सत्य को जानते हुए भी
स्वप्नों से दूर नही हो पाता हूं
अनवरत जीवन जो स्वप्नों में जी चुका हूं, 
हमेशा खुशियों की नयी आशा
स्वप्नों में लिए रहता हूं,
कभी-कभी दिग्भ्रमित कर देते है 
सत्य और स्वप्न, 
सत्य से ही जूझने लगता हूं, 
अतीत में भविष्य के स्वप्ने थे,
वर्तमान में भविष्य के स्वप्नों के साथ
अतीत की यादे भी है,
जीवन एक स्वप्नो का जाल है, 
जीवन कितना विचित्र है,
सत्य स्वप्नो में उलझा हुआ है। 

   ___राजेश मिश्रा_

Comments

Rajesh Mishra Thought Media

क्या उत्तर प्रदेश में जनता में अयोध्या का राम जन्मभूमि मंदिर और हिन्दुत्व का मुद्दा कभी प्रभावी रहा है?

मुसलमानों का भाईचारा और सोच

इतिहास के सामायिक संदर्भ में मुसलमान और इस्लाम

सनातन हिन्दू धर्म का अध्ययन जरूरी क्यो?

शून्य क्या है?

खतरनाक मुस्लिम मानसिकता

क्या I.N.D.I. Alliance के घटक दल डीएमके के सांसद ने संसद में सनातन हिन्दू धर्म का अपमान किया?

चाहत की दूरियां

क्या उत्तर प्रदेश में झांसी के ईसाई मिशनरी के स्कूल में जय श्रीराम बोलने पर चार छात्र-छात्राएं स्कूल से निष्कासित किये गये?

"यूजीसी" एक्ट भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र सरकार का सामान्य/सवर्ण वर्ग के विरुद्ध एक काला कानून_