भारत सरकार का बांग्लादेश को 5 हजार टन खनिज तेल का आपूर्ति करना देश विरोधी शर्मनाक कार्य :-

https://rajeshmishrathoughtmedia.blogspot.com
भारत सरकार का बांग्लादेश को 5 हजार टन खनिज तेल का आपूर्ति करना देश विरोधी शर्मनाक कार्य :-
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश की मुस्लिम जनता और वहां की सरकार भारत को अपना दुश्मन मानती है। बांग्लादेश में मुसलमानों द्वारा बड़े पैमाने पर हिन्दूओं का नरसंहार, हिन्दू महिलाओं का बलात्कार, हिन्दूओं की सम्पत्तियों की लूटपाट, हिन्दूओं की सम्पत्तियों पर कब्जा, हिन्दूओं के घरो में आगजनी, हिन्दूओं को जबरन नौकरी से निकाला जाना, हिन्दू मंदिरों में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी, हिन्दूओं का उत्पीड़न, हिन्दूओं के साथ अत्याचार, बर्बरता और क्रूरता, हिन्दूओं को बांग्लादेश से पलायन के लिए मजबूर करना भारत को धमकी देना और भारत विरोधी कार्य करना क्या भारत सरकार के लिए कोई मायने नही रखता है? बांग्लादेश के एक क्रिकेट खिलाड़ी को भारत के एक क्रिकेट टीम से बाहर करने पर बांग्लादेश ने भारत में क्रिकेट विश्व कप खेलने से मना कर दिया। बांग्लादेश हिन्दू विरोधी और भारत विरोधी ऐजेंडा चलाता है। लेकिन भारत सरकार ने बांग्लादेश देश को पहले 50 हजार टन चावल दिया था और अब जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के युद्ध के कारण पुरे विश्व में खनिज तेल के लिए हाहाकार मचा है तब भारत सरकार ने बांग्लादेश देश को 5 हजार टन खनिज तेल दिया है। आखिर ये भारत सरकार की कौन सी पाॅलिसी है कि बांग्लादेश दुश्मनी निभा रहा है और भारत सरकार भाईचारा निभा रही है? बांग्लादेश पड़ोसी होकर भारत के विरुद्ध साजिश रचता है और भारत सरकार पड़ोसी धर्म निभा रही है, आखिर ये कौन सी मजबूरी है? भारत सरकार की दुश्मन के साथ यह कैसी यारी है? इससे भारत सरकार को क्या मिलेगा?

#राजेश_मिश्रा
#Rajesh_Mishra

Comments