क्या भारत में मतदाता सूची के SIR का विरोध उचित है?
https://rajeshmishrathoughtmedia.blogspot.com
क्या भारत में मतदाता सूची के SIR का विरोध उचित है?
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
भारत में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का SIR (Special Intensive Revision) अर्थात विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है। जिससे मतदाता सूची से मृतकों के नाम, जिनका एक से अधिक स्थानों पर नाम है, और विदेशी घुसपैठिओं का नाम हटाया जा सके तथा जिन भारतीयों की उम्र मतदान योग्य है उन्हे मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
मतदाता सूची के SIR के दौरान विभिन्न प्रदेशों में यह देखने को मिला है कि भारत में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठिए हैं। क्योंकि जब मतदाता सूची का SIR शुरू हुआ तो इनमें भगदड़ मच गयी और ये भागने लगे। मतदाता सूची में फर्जी तरीके से बड़ी संख्या में बंग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठियों के नाम शामिल हुए हैं, इनका भी नाम मतदाता सूची से हटाना अति आवश्यक है।
मतदाता सूची के SIR का विरोध कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी और राजकुमारी प्रियंका गांधी, सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव, राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्षा और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, सनातन हिन्दू विरोधी पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कढ़गम (DMK) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सहित कांग्रेस एण्ड कम्पनी के इंडी एलायंस गैंग के सभी राजनेता कर रहे हैं और भारत के मुसलमानों को भड़का रहे हैं। लेकिन इनमे से कोई भी बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठियों का विरोध नही कर रहा है। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
इससे पहले भी मतदाता सूची का SIR हो चुका है। लेकिन मतदाता सूची के SIR का इससे पहले कभी भी किसी विपक्षी पार्टी द्वारा विरोध नही किया गया था। लेकिन मतदाता सूची के SIR में इस बार कांग्रेस एण्ड कम्पनी के इंडी एलायंस गैंग द्वार विरोध किया जा रहा है और जबरदस्त हंगामा किया जा रहा है, भारत के मुसलमानों को भड़काया जा रहा है और बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मतदान सूची का SIR देश हित में है। इसका विरोध निंदनीय है और बिल्कुल उचित नहीं है।
___राजेश मिश्रा _
Comments
Post a Comment
Follow me and stay connected with me.