क्या कांग्रेस और इसका इंडी एलायंस गैंग भारत में अराजकता और अस्थिरता पैदा करना चाहता है?
https://rajeshmishrathoughtmedia.blogspot.com
क्या कांग्रेस और इसका इंडी एलायंस गैंग भारत में अराजकता और अस्थिरता पैदा करना चाहता है?
भारत के राजनीतिक माहौल को देखने पर स्पष्ट है कि कांग्रेस और इसका इंडी एलायंस गैंग भारत में अराजकता और अस्थिरता पैदा करना चाहता है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के एनडीए की केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बदनाम किया जा सके और इन्हें देश की सत्ता से हटाया जा सके।
भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद अभी कुछ दिनो पहले फ्रांस में भी संसदीय चुनाव हुआ था। फ्रांस के संसदीय चुनाव के आये नतीजों में नेशनल रैली पार्टी के पिछड़ने के बाद फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को हिंसक प्रदर्शन, उपद्रव और आगजनी करते हुए देखा गया था। भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का इरादा भी कुछ ऐसा ही था।
भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी और इसके एनडीए को चार सौ सीटों के के आसपास जीतने की संभावना और कांग्रेस और इसके इंडी एलायंस गैंग को बहुत कम सीटो के साथ हार की संभावना के बाद कांग्रेस ने यह योजना बनायी थी कि यदि एग्जिट पोल के सर्वे सही आंकड़ों में परिवर्तित होते हैं तो कांग्रेस और इसका इंडी एलायंस गैंग पुरे देश में उग्र प्रदर्शन करेगा, तथा भारत के चुनाव आयोग और इसके इवीएम व चुनावी सिस्टम को बदनाम करके इसके प्रति जनता में अविश्वास पैदा करेगा। लेकिन भारत में लोकसभा चुनाव के नतीजों में एग्जिट पोल के सर्वे के विपरीत कांग्रेस और इसके इंडी एलायंस गैंग को बढ़त मिलते देख ऐसा नही हो सका। कांग्रेस और इसका इंडी एलायंस गैंग देश में केन्द्र की सरकार तो नही बना पाया लेकिन दस वर्षों के बाद कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को लोक सभा में विपक्ष का नेता बनने का मौका मिल गया।
कांग्रेस और इसके इंडी एलायंस गैंग को भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में सरकार न बनने की बहुत बड़ी टीस है। कांग्रेस दस वर्ष से केन्द्र की सत्ता से दूर है और लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव हार कर फिर पांच वर्ष के लिए केंद्र की सत्ता से दूर हो गयी है। इतने लम्बे समय तक केन्द्र की सत्ता से दूर रहना कांग्रेस के लिए किसी सदमें से कम नही है।
कांग्रेस और इसका इंडी एलायंस गैंग लगातार यह प्रयास कर रहा है कि किसी तरह भारतीय जनता पार्टी और इसके एनडीए की केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की सत्ता से हटाया जा सके। इसीलिये कांग्रेस और इसके इंडी एलायंस गैंग द्वारा देश में जनता को गुमराह करने और बरगलाने के लिए विभिन्न तरह का झूठा दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिसमे भारतीय जनता पार्टी और इसके एनडीए की सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बदनाम करके देश में अराजकता और अस्थिरता पैदा किया जा सके। इसी रणनीति के तहत कांग्रेस और इसका इंडी एलायंस गैंग संसद के सत्र के दौरान सदन में हंगामा करके सदन को चलने नही देना चाहता हैं तथा सरकार से प्रश्न तो पुछता है लेकिन जब उत्तर सुनने और प्राप्त करने का समय आता है तो शोर मचाकर सदन से बाहर भाग जाता है। जिससे भारतीय जनता पार्टी और इसके एनडीए की सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर यह आरोप लगाकर बदनाम किया जा सके कि यह विपक्ष की बात नही सुन रहे हैं।
___राजेश मिश्रा___
Comments
Post a Comment
Follow me and stay connected with me.