सनातन हिन्दू धर्म और संस्कृति के विरुद्ध कार्पोरेट जेहाद

https://rajeshmishrathoughtmedia.blogspot.com

सनातन हिन्दू धर्म और संस्कृति के विरुद्ध कार्पोरेट जेहाद -
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
सनातन हिन्दू धर्म और संस्कृति के विरुद्ध #कार्पोरेट_जेहाद एक बहुत बड़ा खतरा है। हिंदूओं के साथ हर कदम पर साजिश हो रही है, और हिन्दू सोया हूआ है।

#लेंसकार्ट में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए जो गाइड लाइन बनाई गई थी, उसमें हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने, कलावा पहनने, बिंदी और सिंदूर लगाने, मंगलसूत्र पहने और अन्य हिंदू धर्म और संस्कृति के प्रतीकों को धारण करने पर प्रतिबंध लगाया गया था। जबकि बुर्का और हिजाब पहनने, क्रास पहनने, पगड़ी पहनने और अन्य मजहवी तथा रिलिजियस प्रतीकों को धारण करने पर कोई प्रतिबंध नही था।

#एयर_इंडिया के केबिन क्रू ग्रूमिंग हैंडबुक में जारी निर्देश में हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने, कलावा पहनने, बिंदी और सिंदूर लगाने, मंगलसूत्र पहने और अन्य हिंदू धर्म और संस्कृति के प्रतीकों को धारण करने पर प्रतिबंध लगाया गया था। 

#टीसीएस अर्थात टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारी हिंदू कर्मचारियों का धर्मांतरण कर उन्हें मुसलमान बनाने के लिए हिंदू कर्मचारियों के विरुद्ध विभिन्न प्रकार की साजिश रच रहे थे और हथकंडे अपना रहे थे। ये मुस्लिम कर्मचारी हिंदू कर्मचारियों पर विभिन्न प्रकार से दबाव बनाते थे, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते थे, हिंदू कर्मचारियों की झूठी शिकायत करते थे, हिन्दू कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का भय दिखाते थे। हिन्दू कर्मचारियों द्वारा मुस्लिम कर्मचारियों की बात न मानने पर और उनका विरोध करने पर हिंदू कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की साजिश करते थे।

ऐसा पता नही कितनी जगह हो रहा है और हम जानते नही है। कार्पोरेट सेक्टर में सनातन हिन्दू धर्म और संस्कृति से संबंधित संस्कार और परिधान लगभग खत्म हो चुके हैं। 

कई #कम्पनियों में हिंदूओं के दिपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के दिन छुट्टी नही दी जाती है, और कर्मचारियों को बोनस और मिठाई का लालच देकर बुलाया जाता है।

भारत में हिंदूओं के धर्मांतरण के लिए तरह-तरह की साजिशे रची जा रही है। तमाम तरह के मामले विभिन्न मिडिया द्वारा देखने, सुनने और पढ़ाने को मिल रहा है। लेकिन हिंदूओं पर कोई फर्क नही पड़ता है। यह भविष्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है।

#राजेश_मिश्रा
#Rajesh_Mishra

Comments

Rajesh Mishra Thought Media

काॅकरोचों का यह कैसा आंदोलन है?

काॅकरोच जनता पार्टी (CJP) के जेन जी (Gen Z) छात्र आंदोलन में सवर्ण छात्रों के उत्पीड़न का यूजीसी एक्ट मुद्दा क्यों नही?